कोरोना वायरस के मद्देनजर यूपी के 15 जिलों में लॉकडाउन का ऐलान

 अब तक कोरोना वायरस के कारण 13 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पूरी दुनिया में इस समय कोरोना वायरस का कहर है। भारत में भी कोरोना अपने पैर पसार रहा है अबतक  भारत में 350 से ज्यादा कोरोना से संक्रमित लोगों की पुष्टि हो चुकी है। भारत में दिन प्रति दिन संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। अब तब मौतें 7 ही हैं। ये अंकड़ा बढ़े न इस लिए भारत सरकार कोरोना से निपटने के लिए हर प्रयास कर रही है। कोरोना के कहर को कम करने के लिए जनता कर्फ्यू के बाद भारत के कई राज्यों को लॉकडाउन कर दिया गया है। पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली और यूपी के 15 जिलों को लॉकडाउन किया गया है। 


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करने दिल्ली को लॉकडाउन किए जाने की जानकारी दी है। केजरीवाल ने कहा हमने दिल्ली में लॉकडाउन लगाने का फैसला कल सुबह 6 बजे (23 मार्च) से 31 मार्च 2020 की रात 12 बजे तक किया है। दिल्ली में तालाबंदी के दौरान निजी बसों, ऑटो, ई-रिक्शा सहित किसी भी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की अनुमति नहीं दी जाएगी। डीटीसी बस बेड़े का 25 फीसदी हिस्सा दिल्ली की सड़कों पर लोगों को आवश्यक सेवाओं में शामिल करने के लिए जारी रहेगा। दिल्ली में सभी घरेलू उड़ानों पर कल से 31 मार्च तक प्रतिबंध।